फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शुभ मुहूर्त शुरू होते ही लौटी रौनक, शादी-विवाह सीजन से खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शुभ मुहूर्त की शुरुआत के साथ बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। शादी-विवाह, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों के चलते दुकानों में ग्राहकों की भीड़ है जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

19 अप्रैल से जैसे ही शुभ मुहूर्त शुरू हुए, लोगों ने शादी और अन्य धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दीं। इसका सीधा असर बाजारों पर पड़ा है जहां कपड़ों, आभूषण, सजावट सामग्री और राशन की दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई। दुल्हनों के लिए खास तौर पर लहंगा की मांग बढ़ गई है।
दुकानदार राकेश गुप्ता का कहना है कि इस सीजन में लहंगे की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है और नए डिजाइन ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। चमन लाल (स्वर्णकार) ने बताया कि सोने-चांदी के साथ-साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ी है। व्यापारी अमित सिंह के अनुसार शादी और मुंडन जैसे कार्यक्रम के लिए डेकोरेशन (सजावट) आइटम की बिक्री में उछाल आया है। राशन और मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ है।
विज्ञापन




17 मई से 15 जून तक अधिक मास, नहीं होगा कोई शुभ कार्य

पंडित सत्यमूर्ति शर्मा ने बताया कि 13 मई तक विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों के लिए कई मुहूर्त है। 17 मई से 15 जून तक अधिक मास (मलमास) रहेगा जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाएगा। अधिक मास को विशेष रूप से धार्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है जिसमें दान-पुण्य, कथा श्रवण और तीर्थ स्थलों पर स्नान का विशेष महत्व होता है। इसी कारण इस माह को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है जिसमें धार्मिक कार्यों का फल अक्षय ( जो अनंत हो ) माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें