फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सब्जियों के दाम में उछाल, टमाटर और नींबू ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बाजार में इन दिनों सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। खासतौर पर टमाटर और नींबू की कीमत में आए उछाल ने परेशानी बढ़ाई है। लहसुन 40 रुपये प्रति पाव, टमाटर जो तीन दिन पहले 30 रुपये प्रति किलो था, आज 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है जबकि नींबू का रेट 80 रुपये पाव तक पहुंच गया है। तीन दिन पहले तक नींबू 50 रुपये पाव मिल रहा था।
विज्ञापन

अचानक कीमतों में बढ़ोतरी ने ग्राहकों की जेब पर असर पड़ा है। अन्य सब्जियों की बात करें तो तोरी 30 से 50 रुपये किलो, बीन्स 40 रुपये किलो के आसपास बिक रही है। भिंडी के दाम भी स्थिर नहीं हैं और इनमें उतार-चढ़ाव बना हुआ है। विक्रेता गौरव के अनुसार मंडियों से सब्जियों की आवक कम होने के कारण दाम बढ़े हैं। शादियों का सीजन शुरू होते ही दाम में उछाल आया है। यशपाल का कहना है कि मंडी से सब्जियां महंगी आ रही हैं इसलिए बढ़े दाम पर बेचनी पड़ रही हैं। नींबू की मांग बढ़ गई है और सप्लाई कम है।
विज्ञापन


सब्जी दाम (प्रति किलो)
टमाटर- 50 रुपये
नींबू- 320
तोरी- 50 रुपसे
कोला- 40 रुपये
गोभी- 40 रुपये
शिमला मिर्च- 40 रुपये
लहसून- 160
बैंगन- 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें