फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियारों से हमला कर छात्र को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आपसी विवाद में वीरवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के कुछ विद्यार्थियों ने एक छात्र जहीर चंदेल (20) पुत्र मोहम्मद माजिद निवासी गंगेडा उधमपुर को तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायल छात्र को उसके सहयोगियों की मदद से तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हमले में घायल जहीर ने बताया कि कॉलेज में कुछ छात्रों के बीच आपस में विवाद हुआ था, लेकिन उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है। वह कॉलेज से घर आ रहा था। इतने में मोटरसाइकिल पर सवार कॉलेज के कुछ छात्र आए और उससे मारपीट करने लगे।
जहीर ने बताया कि इनमें से एक ने उस पर पहले रॉड से पीठ पर वार किया। उसके बाद तेजधार हथियार से बाजू पर हमला कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से मांग की कि उस पर हमला करने वाले सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कॉलेज में इस तरह की गुंडागर्दी उचित नहीं हैं। उस पर हमला करने वालों के साथ उसका कोई झगड़ा नहीं हुआ है। फिर भी उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें