फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ चालक व सह चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
उधमपुर: ट्रक में चरस की तस्करी करने के आरोप में पकडे गए चालक व सहचालक - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने वीरवार को शहर के जखैनी इलाके से एक ट्रक से डेढ़ किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया था। इस दौरान घाटी से जम्मू की तरफ आ रहे एक ट्रक (जेके 02यू-2856) को तलाशी के लिए रोका। जब उसकी तलाशी ली गई तो डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसी समय वाहन चालक फारूक अहमद काचरू निवासी नई बस्ती अनंतनाग और सह चालक नजीर अहमद निवासी मटन अनंतनाग को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें