फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार, 25 मवेशी मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने चिनैनी क्षेत्र में 25 मवेशियों को तस्करों के चुंगल से मुक्त करवाया है। इस सिलसिले में तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ तस्करी में इस्तेमाल हुए दो ट्रकों को भी जब्त किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चिनैनी के जीरो प्वाइंट, मोटर शेड में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने मवेशियों को ले जाने वाले दो वाहनों को रोका। इनकी तलाशी लेने पर इन दोनों ट्रकों में 25 मवेशी लदे पाए गए। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रकों को ले जा रहे लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, और तस्करी के इस्तेमाल में लाए दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया।
जब्त किए एक ट्रक (जेके 02सीए 8607) के साथ चालक गुलजार अहमद निवासी डंसाल और सहयोगी शब्बीर अहमद निवासी हीरानगर कठुआ को गिरफ्तार किया है। जबकि, दूसरे ट्रक के साथ चालक पूरन चंद निवासी मानसर, बटोटे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें