फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग स्थानों पर हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
उधमपुर: पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के दो स्थानों से पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहला मामला शहर के संबल रोड इलाके का है। यहां पुलिस गश्त लगा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने जब पुलिस को देखा तो मौके से भाग गया। लेकिन, पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान आसिफ हुसैन निवासी शिवनगर उधमपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मामला डीएफओ कार्यालय के नजदीक लिंक रोड पर सामने आया, जहां पुलिस ने सुनील मलिक निवासी क्रिश्चियन कॉलोनी और स्माइल गिल निवासी बारटा उधमपुर को संदिग्ध हालात में घूमते देखा। पुलिस ने दोनों की शक के आधार पर तलाशी ली तो उनके पास से चार ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उसी समय दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन पहुंचाया।

उधमपुर: पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें