फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से लापता सुद्धमहादेव का व्यक्ति उधमपुर के निजी होटल से बरामद,

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। बीते सात दिनों से चिनैनी के सुद्धमहादेव इलाके से लापता एक व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को उधमपुर के एक निजी होटल से ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुद्धमहादेव का रहना वाला अनिल कुमार (33) 31 अक्तूबर को टंडार में मजदूरी करने घर से निकला था। लेकिन, सात दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा। परेशान घर वालों ने चिनैनी पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने पर वह उधमपुर दर्शाई जा रही थी। परिवार वालों के भेजे सभी संदेशों को पढ़ा जाता था, लेकिन जवाब नहीं दिया जाता था।
इससे घर वाले काफी परेशान थे। उसके रिश्तेदार पवन कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर को अनिल के घर से जाने के दो दिन बाद 2 नवंबर को उसके पिता की भी मौत हो गई। इसकी खबर भी अनिल के फोन पर संदेश भेजकर दी। लेकिन, उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया, और न ही वह घर लौटा। तब घर वालों ने पुलिस के कहने पर उधमपुर में उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यहां के लोगों से भी सहयोग मांगा गया। जिसके बाद पुलिस ने लापता व्यक्ति को उधमपुर के एक निजी होटल से ढूंढ निकाला, और उसे थाने पहुंचाया। सूत्रों ने बताया है कि लापता व्यक्ति बीते कुछ दिनों से होटल में ही ठहरा हुआ था। उसके पास 45 हजार रुपये नकद थे। वह बाप के मरने की खबर सुनने के बाद भी शराब और मौज मस्ती में इतना व्यस्त था कि उसे घर का ख्याल ही नहीं आया। वहीं, पुलिस ने इस पूरे मामले का सच पता लगाने के लिए व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें