फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के वाहन क साथ पुलिस के हाथ लगा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने एक चोर को पकड़कर चोरी की मारुति वैन और वाहनों का कुछ सामान बरामद किया है। यह सामान चोर ने अलग-अलग इलाकों से चोरी किया था। चोर की पहचान गुलजार अहमद पुत्र स्तार अहमद निवासी चक नाला शुद्ध महादेव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बंसी लाल पुत्र हंस राज निवासी फ्लाटा, उधमपुर ने रैंबल पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि कुछ अज्ञात चोरों ने घर के बाहर से वाहन (जेके 14-5209) चोरी कर लिया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर निशांत गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने चोरी के वाहनों की तलाशी के लिए विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की।
जांच के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की। इसी दौरान उनमें से एक टूट गया और अपराध स्वीकार कर लिया। उसके खुलासे पर पुलिस ने चोपड़ा शॉप इलाके से चोरी के वाहन के साथ अन्य चोरी का सामान जैसे बैटरी, इंजन के स्पेयर पार्ट्स, आदि को भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें