फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के अटैचमेंट पर हंगामा, सड़क जाम

Wed, 21 Jan 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे के लोगों को जब पता चला कि चिनैनी में सेवा दे रहे गाइनोकोलोजिस्ट को उधमपुर अटैच कर दिया गया है तो मंगलवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रधान मानिक गुप्ता के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू कर डॉक्टर को वापस चिनैनी लाने की मांग शुरू कर दी गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने घंटों तक मेन चौक को बंद कर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

मानिक गुप्ता, विजय कुमार, दीपक चंद्र, नरेश शर्मा, अशोक गुप्ता ने कहा कि चिनैनी को स्टेपनी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, जिसे जो भी जरूरत होती है वह चिनैनी से कर्मियों को दूसरी जगह अटैच कर देता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गाइनोकालोजिस्ट संजय वर्मा का अस्पताल में इतना सहयोग है कि कोई भी मरीज उनके हाथों रेफर नहीं होता। ज्यादातर केस चिनैनी में ही निपट जाते हैं। इसलिए इस डाक्टर का अटैचमेंट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन का कहना था कि जब डॉक्टर को चिनैनी में नहीं लगाया जाता, तब तक चौक से नहीं हटेंगे। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम दवेंद्र शर्मा, तहसीलदार डॉ. उस्मान खान और एसडीपीओ पीआर शान मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से बात कर शनिवार तक का समय मांगा।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि यदि शनिवार को डॉक्टर वापस नहीं आया तो फिर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभ्ााग ख्ााद जिम्मेदार होगा।

पहेली भी हो चुके हैं अटैचमेंट और तबादले
धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि पहले भी इस डॉक्टर के तबादले और अटैच के आर्डर हो चुके। उन्होंने कहा कि इस डॉक्टर का पहले भी तबादला किया गया था, जिसके बाद जनता ने विरोध जताया था जिसर पर आर्डर वापस करवाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें