फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडी के खिलाफ यातायात रोका

Wed, 21 Jan 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौनी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के खिलाफ पौनी कसबे के लोगों का गुस्सा मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार को विभाग के एक्सईएन के नहीं आने के बाद लोगों ने रोष रैली निकाली थी।
विज्ञापन


मंगलवार को उनके आने के बावजूद उचित जवाब नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा फिर भड़क गया। लोगों ने पौनी से अन्य क्षेत्रों के लिए जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग को बंद कर दिया।

मंगलवार को पौनी में एक्सईएन के आने के बाद तहसील कार्यालय में हुई बैठक में मौजूद लोगों के द्वारा अपनी मांग को दोहराते हुए कहा गया कि उनको भेजे गए बिजली के बिलों में कटौती करते हुए पुराने रेट पर बिल दिए जाएं, जिस पर अधिकारियों ने अपनी मजबूरी दर्शाते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद लोग भड़क उठे और मुख्य सड़क को बंद कर धरने पर बैठ गए। इसके बाद मौके पर आए तहसीलदार ने लोगों को समझा-बुझा कर वापस बैठक में आने के  लिए राजी किया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारी ने कहा कि जो बिल लोगों को आए हैं, उन्हें उनका भुगतान करना पड़ेगा।

उन्होंने तीन महीने का समय मांगते हुए कहा कि इस दौरान विभाग के द्वारा सर्वे करवाया जाएगा। लोगों से अपील भी की कि वे अपने घरों और दुकानों में मीटर लगवाएं ताकि उसमें आने वाली रीडिंग के तहत ही लोगों को उनके बिल भेजे जाएं। इस दौरान उनके द्वारा विभाग की अन्य मजबूरियां भी बताई गई।
विज्ञापन


बैठक में सीटू नेता ओम प्रकाश शर्मा, अजीत राम बडगोत्रा, प्रकाश सिंह, सरपंच रिटायर कैप्टन राम लाल शर्मा आदि भी मौजूद थे, जिनके द्वारा विभाग को लो वोल्टेज की समस्या के साथ ही की जाने वाली अघोषित कटौती को दूर करने को कहा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें