फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुविधा नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग को लेकर जगानू पंचायत के खरोवा गांव की महिलाओं ने सोमवार सुबह डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटकने से परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कई बार मांग करने के बाद भी विभाग निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रहा है, जोकि चिंताजनक है।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे महिलाओं ने डीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान रजिया व अन्य महिलाओं ने बताया कि गांव में आजतक सड़क नहीं पहुंच पाई है। कुछ वर्ष पहले सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। काम अभी चल ही रहा था कि अचानक काम को बंद कर दिया गया और आज तक काम बंद ही पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ संपर्क कर जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की। अधिकारियों का कहना है कि सड़क का करीब 400 मीटर का हिस्सा वन विभाग के अंतर्गत आता है, जिसे एनओसी नहीं मिली है। इस कारण सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
सड़क के निर्माण को मंजूरी सरकार ने दी है और इसको एनओसी दिलाना सरकार व प्रशासन का काम है। गांव तक सड़क नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं। उनको शहर तक पहुंचने के लिए लंबा सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान तो परेशानी दोगुनी हो जाती है। तैयार की गई सड़क का हिस्सा भी बदहाल हो चुका है और बारिश में कई दिनों तक मार्ग बंद रहता है। परेशानी बढ़ने के बाद ही वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हुई हैं। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने डीसी को समस्या से अवगत करवा कर जल्द कदम उठाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें