कटड़ा। भवन सहित मार्ग के श्राइन बोर्ड कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को मां वैष्णो देवी भवन पर बैठक के बाद लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व यूनियन के प्रधान राज कुमार ने किया।
महासचिव पुरुशोत्तम सिंह और दीवान चंद ने कहा कि मार्च में एक दिवसीय हड़ताल के दौरान मांगों की सूची श्राइन बोर्ड के सीईओ को सौंपी थी। इस दौरान उन्होंने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। प्रधान ने कहा कि श्राइन बोर्ड कर्मचारियों की जनवरी में ही हेल्थ पॉलिसी खत्म हो गई है, जिसे फिर से नहीं लागू किया गया है। इस कारण श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मास्टर रोल कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है। यूनियन के सदस्यों ने श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उपराज्य पाल से जल्द कदम उठाने की मांग की है।