किश्तवाड़। जिले में सोमवार सुबह हुई रिमझिम बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है, जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश का दौर रुक-रुक कर दोपहर तक जा रही रहा। मुख्य और संपर्क मार्गों पर यातायात सुचारु रहा है। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।