फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल सहित मोंगरी, घोरडी व नरसू को मिली नई एंबुलेंस,

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिकित्सा आपात स्थिति में लोगों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए जिला अस्पताल सहित मोंगरी, घोरडी व नरसू ब्लॉक के लिए एक-एक एडवांस लाइफ सपोर्ट टाइप 108 नई एंबुलेंस प्रदान की गई है। वीरवार को जिला अस्पताल से इन सभी चारों एंबुलेंस को उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने विधिवत रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उक्त वाहन स्टेट हेल्थ सोसाइटी एनएमएच जम्मू-कश्मीर से प्राप्त हुए हैं। ये सभी वाहन एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस है। इससे विशेष तौर पर दूरदराज के लोगों को चिकित्सा आपातकाल के दौरान काफी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केसी डोगरा, जिला अस्पताल के प्रभारी एमएस डॉ. सुनील कैलू, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें