फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर न करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पीएचई परिसर में जल शक्ति इंप्लॉइज एंड वर्कर एसोसिएशन के कार्यकारी निकाय की एक बैठक जिला प्रधान एवं नेशनल पैंथर्स पार्टी ट्रेड यूनियन के प्रदेश उपप्रधान सोमनाथ खजूरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मचारियों की मांगों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने लंबे समय से चली आ रहीं दैनिक वेतनभोगियों की मांगों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार की भूमिका की आलोचना की। उन्होंने मांग की कि 20 से 25 वर्षों से काम कर रहे सभी प्रकार के दैनिक वेतन भोगियों की लंबित समस्या का समाधान किया जाए। सरकार बेवकूफ बनाकर उनसे निशुल्क काम ले रही है। बजट में भी दैनिक वेतनभोगियों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
उन्होंने मांग की कि दिहाड़ी मजदूरों के 60 से 70 माह के बकाया वेतन का भुगतान तत्काल ब्याज सहित किया जाए। सीपी, आईटीआई, भूमि केस वर्कर्स का नियमितीकरण तत्काल किया जाना चाहिए। जिन्होंने सात साल की सेवा और अन्य सभी आवश्यक औपचारिकताओं को सशर्त पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को लागू करने, विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करने, डीपीसी को डिविजन स्तर व प्रोविजनल स्तर पर गठित करने और मुख्य कार्यालय में लंबित पड़े एसआरओ 43 के मामलों का तत्काल निस्तारण करने सहित लंबित मांगों को भी जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार मांगों की अनदेखी कर हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर न करे। बैठक को विजय शर्मा, सूरज प्रकाश, दिनेश केसर, माखन चंद, अमित दुबे, बलदेव राज, गोविंद राम, कुलदीप कुमार, प्रेम नाथ, शाम लाल, विद्या राम, प्रभु लाल, आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें