फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएम दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Fri, 06 Jun 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर में रेलवे स्टेशन में लगे स्कैनरमें यात्रियों के सामान की जांच करते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
उधमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शक्रवार को कटड़ा दौरे को लेकर उधमपुर शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस चौकियां बनाकर जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखने के साथ ही पुलिस के जवान यात्रियों के सामान की स्टेशन परिसर में लगे स्कैनर की मदद से जांच कर रहे हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जखैनी में पुलिस की ओर से विशेष नाका भी लगाया गया है। इस मार्ग से आने-जाने वाले हर वाहन की जांच के साथ ही उसमें सवार यात्रियों के पहचान पत्र की भी जांच की जा रही है।
शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों के अलावा हाईवे पर भी पुलिस के जवानों के साथ ही सीआरपीएफ जवान तैनात हैं। सुरक्षा बल राष्ट्रीय राजमार्ग से आने-जाने वाले वाहनों पर नजर बनाए हुए हैं। शहर के अति व्यस्त बाजारों, बस स्टैंड व चौक चौराहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर रेलवे स्टेशन परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। स्टेशन परिसर में पुलिस व जीआरपी के जवान मुस्तैदी के साथ डटे हुए हैं। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें