संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। चिनैनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया की तरफ से वीरवार को कुलसार पंचायत में मिडिल स्कूल बशीरा और बश्ट पंचायत के मशेरा प्राइमरी स्कूल की की नवनिर्मित का उद्घाटन किया गया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि स्कूलों में बिल्डिंग की काफी जरूरत थी। बिल्डिंग नहीं होने के कारण छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यह हमारी काफी पुरानी मांग थी। वहीं अपने संबोधन में मनकोटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन के माध्यम से जोड़ने को ऐतिहासिक बताया। इस मौके पर लोगों ने नागा डब्बड तक सड़क बनाने की भी मांग की, जिसे विधायक ने जल्द बनाने का एलान किया।