फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाजार सूने, मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट

विज्ञापन
चिनैनी के गौरीकुंड मंदिर।
विज्ञापन
- गौरीकुंड, सुद्धमहादेव और मानतलाई में भी दिख रहा पहलगाम आतंकी हमले का असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर पर्यटन स्थलों पर ही नहीं तीर्थ स्थलों पर भी देखने को मिल रहा है। जिला उधमपुर की चिनैनी तहसील के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौरीकुंड, सुद्धमहादेव और मानतलाई में भी वीकेंड पर दिखने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ इस बार गायब रही।
बाजार सुने रहे और मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी गिरावट दर्ज की गई। गौरीकुंड मंदिर कमेटी के सदस्य तथा पूर्व सरपंच सोमराज गोस्वामी की मानें तो मई माह की शुरुआत में ही गौरीकुंड, सुद्धमहादेव और मानतलाई में श्रद्धालुओं की आवाजाही का असर देखा जाता था, लेकिन इस वीकेंड पर भी श्रद्धालुओं की संख्या में एकदम गिरावट देखी गई। वीकेंड पर गौरीकुंड, सुद्धमहादेव और मानतलाई में शनिवार को श्रद्धालु इन स्थलों पर पहुंच जाते थे और रविवार को छुट्टी के दिन इन स्थलों में भगवान शिव के प्राचीन मंदिरों में पहुंचकर माथा टेकते थे, जबकि श्रद्धालुओं की संख्या वीकेंड पर हजारों में होती है, मगर इस वीकेंड पर बाजार तो सुने ही रहे, मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई ।
विज्ञापन

इन स्थलों में आने वाले श्रद्धालु जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों से तो होते ही हैं, श्री माता वैष्णो देवी दर्शनार्थी, जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप तथा अन्य स्थलों से आने वाले पर्यटक भी इन तीर्थ स्थलों का रुख करते हैं, मगर इस बार पहलगाम आतंकी हमले का असर साफ-साफ देखने को मिला। जिस कारण इन तीर्थ स्थलों में भी गर्मियों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई ।
-
श्रद्धालुओं के न आने से पड़ा कारोबार पर असर
सुद्धमहादेव व्यापार मंडल के प्रधान कमल किशोर गुप्ता, सचिन अरोड़ा व जगदीश वर्मा ने बताया कि तीर्थ स्थलों में श्रद्धालुओं की आवाजाही वीकेंड पर काफी होती थी मगर मौजूदा समय में श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आने के कारण कारोबार पर काफी असर पड़ा है। बाजार सूने पड़े हुए हैं, और मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा नहीं है। शनिवार और रविवार के दिन श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में होती थी जिससे कारोबार अच्छा होता था। पहलगाम हमले के बाद एकदम से श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि पर्यटन स्थल तथा तीर्थ स्थलों में ध्यान दिया जाए और इन स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट ना आए उसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए ताकि जो भी श्रद्धालु इन स्थलों पर आए वह बेहिचक इन स्थलों का अवलोकन कर सकें ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें