चिनैनी। तहसील चिनैनी में वीरवार की दोपहर के समय मौसम का मिजाज बदलते ही तापमान में काफी गिरावट आई है। इससे पहाड़ी इलाकों में लोगों को गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने के लिए मबजूर होना पड़ा है। वहीं, पटनीटॉप में लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया।
वीरवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में काफी गिरावट आई है। लोगों को पंखे और कूलर तक बंद करने पड़े हैं। कई लोग गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर रहे। पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटाप में कई लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया। देर शाम तक बादल छाए रहे हैं और फिर से बारिश की संभावना है।