संवाद न्यूज एजेेंसी उधमपुर। सरकारी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) में इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग ट्रेडों में प्रवेश ( सत्र 2025-26/27) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई रखी गई है।
आवेदक की न्यूनतम आयु 14 वर्ष है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं हैं। यह कोर्स 2 साल, एक साल और 6 महीने की अवधि के हैं। आवेदक कौशल विकास निदेशालय जम्मू कश्मीर की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। आवेदन के लिए आवेदक के पास योग्यता परीक्षा के अंक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है। सीटों और उम्मीदवारों के चयन की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
आईटीआई एक महत्वपूर्ण संस्थान है जो छात्रों को कौशल और ज्ञान प्रदान कर उन्हें विभिन्न उद्योगों में नौकरी के लिए तैयार करता है। आईटीआई के माध्यम से, छात्र विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित होते हैं और व्यावहारिक कौशल सीखते हैं जो उन्हें अपने चुने हुए क्षेत्र में सफल होने में मदद करते हैं। छात्रों को अपने चुने हुए क्षेत्र के उद्योग के बारे में जानकारी दी जाती है।