संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही रामनगर तहसील के जंगलों में आग लगने के मामले सामने आना शुरू हो गए हैं। इस समस्या को लेकर डीएफओ नरेश मगोत्रा ने सभी लोगों को जंगलों में आग न लगाने की अपील की है।
बुधवार सुबह 11:30 बजे डीएफओ ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जंगलों में आग की रोकथाम के लिए लोगों से सहयोग की अपील के साथ जंगलों में आग ना लगाने का आग्रह किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर आग लगता कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।