फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीआर ने चार तहसीलों के लिए स्टांप शुल्क दरों को अंतिम रूप दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। सहायक आयुक्त राजस्व अख्तर हुसैन काजी ने वर्ष 2022 के लिए स्टांप शुल्क दरों को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित तहसीलदारों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में तीन तहसीलों के तहसीलदार जिसमें बौंजवाह के इरशाद अहमद भट, किश्तवाड़ के प्रमोद कुमार, नागसेनी के माजिद जहांगीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने चार तहसील किश्तवाड़, नागसेनी, द्राबशाल्ला और बौंजवाह से प्राप्त दरों पर अंतिम रूप देने के लिए एक विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि भूमि एवं संपत्ति की प्रचलित बाजार दरों के आंकड़ों के संग्रहण का विश्लेषण कर समिति ने क्षेत्रवार स्टांप शुल्क दरों को अंतिम रूप दिया ताकि जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाई जा सके। इस दौरान एसीआर किश्तवाड़ अख्तर हुसैन काजी ने स्टांप शुल्क दरों में वृद्धि के कारणों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें