फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 मवेशियों को लाद कर घाटी ले जा रहा ट्रक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के जखैनी इलाके में मवेशियों के साथ क्रूरता का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को एक ट्रक को अपने कब्जे में लिया है, जिसमें 27 मवेशियों को ठूंसकर घाटी की तरफ ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

इनमें से कई मवेशी बुरी तरह घायल अवस्था में पाए गए। हालांकि, पुलिस ट्रक चालक को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई। वह पुलिस को गच्चा देकर मौके से फरार हो गया। अब मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
जिले में मवेशियों की तस्करी के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस इन पर नकेल कसने की कोशिश भी कर रही है, लेकिन कामयाबी सिर्फ मौके तक ही सीमित है। तस्करों के किसी गिरोह का सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग रहा है। इसी कारण तस्करों के हौसले बुलंद हैं, और मामलों में लगातार वृद्धि भी हो रही है।
विज्ञापन

ताजा घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब दो बजे जम्मू से एक ट्रक (जेके22बी-6511) जब उधमपुर के जखैनी इलाके में पहुंचा तो पुलिस ने औपचारिक जांच के लिए उसे रोक लिया। ट्रक का चालक खतरे को भांप गया और पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। जब पुलिस को थोड़ा संदेह हुआ, और ट्रक की तलाशी ली तो जबरदस्ती लादे गए 27 मवेशी बरामद हुए।
ट्रक से बरामद हुए मवेशियों में कई बुरी तरह घायल थे। उन्हें जबरदस्ती एक-दूसरे के ऊपर ट्रक में ठूंसा गया था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसे पुलिस स्टेशन पहुंचाया। सभी मवेशियों को नगर परिषद के कैटल पांड में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक के चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें