किश्तवाड़। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त शाम लाल ने शुक्रवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों में समय पालन और उपस्थिति की जांच के लिए औचक निरीक्षण किया। उनके साथ जिला पंचायत अधिकारी सुनील भुत्याल व अन्य सभी अधिकारी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान कुल सहकारी में 21 कर्मचारी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। जबकि, जिला औषधि नियंत्रण कार्यालय में ताला लगा मिला। अतिरिक्त उपायुक्त ने चूक करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 21 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। और, सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन को रोकने का आदेश दिया है।
उन्होंने संबंधित नियंत्रण अधिकारी को संबंधित अनुपस्थित कर्मचारी कार्यालय से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। ताकि, अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों के सुचारू कामकाज और लोगों को तत्काल सेवाएं मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन गैर हाजिरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।