फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल विभाग का वाहन खाई में गिरा, तीन कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। थाना क्षेत्र में दो मेल के पास दमकल विभाग का वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में विभाग के तीन कर्मी घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी चिनैनी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात दमकल विभाग को सूचना मिली कि कुद के पास जंगल में आग लगी है।
विज्ञापन

इस पर विभाग के कर्मी तुरंत दमकल वाहन से कुद की ओर रवाना हो गए। जैसे ही दमकल विभाग का वाहन अपने कार्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर चिनैनी दो मेल के पास पहुंचा। मोड़ सिकुड़ा होने के कारण वाहन पीछे हुआ और खाई में जा गिरा। दमकल विभाग के चालक ने बताया कि उन्होंने मार्ग तंग होने के कारण वाहन को जैसे ही पीछे किया तो ब्रेक नहीं लग पाई। हादसे में तीन दमकल कर्मी घायल हो गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें