फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार टैंकर से टकराई पर्यटकों से भरी मेटाडोर, चालक सहित 17 घायल

विज्ञापन
घायलों का उपचार करते ऊधमपुर जिला अस्पताल के स्वस्थ कर्मी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। पटनीटॉप से करीब छह किलोमीटर दूर सकेतर इलाके में रविवार दोपहर को मेटाडोर की सामने से तेज गति में आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में मेटाडोर चालक कंडक्टर सहित समेत 17 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल पर्यटक दिल्ली के जनकपुरी के रहने वाले हैं। जबकि चालक जम्मू और कंडक्टर कटड़ा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी कुद और सीएचसी चिनैनी ले जाया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, जिला अस्पताल से भी सभी को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पटनीटॉप से जम्मू की तरफ जा रही मेटाडोर (जेके20-1327) जब सुकेतर इलाके में पहुंची तो सामने से तेज गति में आ रहे टैंकर (जेके02सीएल-3205) से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर से आसपास से गुजर रहे लोग और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे, और सभी ने बचाव कार्य शुरू किया। कुछ समय बाद पुलिस भी पहुंच गई। घायल पर्यटकों को उपचार के लिए सीएचसी चिनैनी और पीएचसी कुद ले जाया गया। 10 घायल पीएचसी कुद और सात को सीएचसी चिनैनी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर सभी को जिला अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में भी उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर सभी को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि कटड़ा में माता के दर्शन करने के बाद शनिवार को पटनीटॉप गए थे। पटनीटॉप में विंटर कार्निवाल का आनंद उठाने के बाद रविवार को वापस लौट रहे थे। शाम को उनकी दिल्ली के लिए जम्मू से ट्रेन थी। लेकिन, जम्मू पहुंचने से पहले ही उनका वाहन टैंकर के साथ टकरा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----
घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल
घायलों की पहचान लक्ष्मी देवी (4) पुत्री राम भगत, अनीता (56) पत्नी राम भगत, ममता (21) पत्नी दीपक भगत, राधा (47) पत्नी दविंद्र, दीपक (30) पुत्र राम भगत, दिव्यांश (14) पुत्र अरविंद, अनु (35) पत्नी बबलू, राजीव (30) पुत्र शिव देव, अंकुर (21) पुत्र अरविंद कुमार, पूर्णिमा (45), कृतिका (25), ज्योति देवी (28), सुशांत कुमार (17), श्रृष्टा (25), हर्ष (13) ये सभी घायल जनकपुरी दिल्ली के रहने वाले हैं। जबकि मेटाडोर चालक त्रिलोचन सिंह (57) जम्मू व कंडक्टर शुभम सिंह कटड़ा के रहने वाले हैं।

घायलों का उपचार करते ऊधमपुर जिला अस्पताल के स्वस्थ कर्मी- फोटो : UDHAMPUR

हादसे में घायलों का उपचार :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

स्केतर के पास हुई टक्कर:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें