फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचैरी के सधौता सुंवल क्षेत्र में कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
पंचैरी के सदौता सुंवल क्षेत्र में खाई में गिरी कार - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। तहसील पंचैरी के सधौता सुनवल क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही ने एक की जान ले ली है। वीरवार को एक ऑल्टो कार खाई में जा गिरी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र लांदर पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी लांदर के शव ग्रह में भेज दिया। इस हादसे में घायल हुए व्यक्ति की पहचान अजय कुमार पुत्र शोशी राम निवासी ढांडी तहसील पंचैरी और मृतक की पहचान जोगिंदर कुमार पुत्र बिशन दास निवासी चुलना तहसील पंचैरी के रूप में हुई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को दोपहर में सूचना मिली कि ढांडी से लांदर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार (जेके02यू-6265) सधौता सुनवाल क्षेत्र में हादसे का शिकार होकर 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है। पुलिस का कहना था वाहन को तेज गति में लापरवाही से चलाया जा रहा था, जो बाद में दर्दनाक हादसे का कारण बन गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पंचैरी के सदौता सुंवल क्षेत्र में खाई में गिरी कार- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें