फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते दो अलग अलग स्थानों पर वाहन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जीएमसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना रैंबल थाना क्षेत्र के मलाढ़ इलाके में हुई, जहां शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे मोहन लाल निवासी मलाढ़ राजमार्ग के किनारे पैदल जा रहा था। अचानक अज्ञात वाहन ने मोहन लाल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने पीड़ित के परिवार को सूचना दी तो परिवार के सदस्यों ने व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने मोहन लाल को जीएमसी रेफर कर दिया। वहीं, रात को जीएमसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रैंबल पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
वहीं, दूसरी दुर्घटना रैंबल थाना क्षेत्र के नीली नाला इलाके में रविवार दोपहर करीब दो बजे सामने आई, जहां मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार में टाटा 207 वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तारिक हुसैन पुत्र अब्दुल करीम निवासी बड़ोला गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, परवीन बीबी पत्नी तारिक हुसैन निवासी बड़ोला की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें