फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाठरी में तीन घर, 15 दुकानों में आग लगी

Fri, 03 Jan 2014 05:48 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिले की तहसील ठाठरी में बुधवार देर रात पांच गैस सिलेंडर फटने से तीन घरों और 15 दुकानों में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सेना के एक टैंकर के अलावा दमकल के चार वाहन मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन रात पौने एक बजे तक आग पर काबू नहीं पाया सका।
विज्ञापन

हालांकि हादसे मंे कोई जनहानि नहीं हुई है।  सेना द्वारा कार्पोरेट बैंक को खाली करवाकर सामान सुरक्षित जगह रखवाया गया है। हादसा रात तकरीबन साढ़े नौ बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग एक मकान से भड़की थी। नजर अहमद के इस घर में इंडेन गैस एजेंसी भी है। बताते हैं कि जैसे ही बिजली आई तो शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद घर में रखे पांच गैस सिलेंडर फट गए और आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। आग देखते ही देखते पास के बिलाल अहमद और बशीर अहमद के घर तक पहुंच गई। तीनों घर आग में पूरी तरह तबाह हो गए। मोहम्मद रफीक के घर को भी नुकसान पहुंचा है। आग के भयानक रुख को देखते हुए स्थानीय लोग इसे बुझाने दौड़े। साथ ही इसकी सूचना पुलिस, दमकल विभाग और सेना की स्थानीय बटालियन को दी गई। आठ आरआर आर्मी कैंप ने अपना टैंकर मौके पर भेजा। लेकिन तब तक आग मकानों के नीचे की 15 दुकानों तक फैल चुकी थी। आग बुझाने को स्थानीय दमकल विभाग की एक, डोडा की दो और घाट के एक वाहन को तैनात किया गया। इसके बावजूद रात पौने एक बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इधर, सूचना पर डोडा से एडीसी गुलाम नबी बलवान सहित डीएसपी (मुख्यालय) भी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें