फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
जिब/किश्तवाड़। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर बुधवार को टिकरी पीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम किया गया, जिस दौरान लोगों की जांच की गई और उन्हें इस बीमारी से बचाओ और पूर्व में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएमओ टिकरी डा. विजय बसनोत्रा उपस्थित रहे, जबकि डा. एनसी भट्टी, डा. शिखा, लैब असिस्टेंट रजनी, श्याम स्वरूप आदि भी इस मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब 88 रोगियों का मधुमेह से संबंधित चेकअप किए गए, जिसमें 12 लोगों में मधुमेह के लक्षण पाए गए और उन्हें रोग होने के कारण और निदान के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि मधुमेह के रोगियों में थकान और कमजोरी के साथ-साथ पेशाब बार-बार आना सामान्य लक्षण है। उन्हें भूख-प्यास भी ज्यादा लगती है। जख्मों का जल्दी नहीं भी इस रोग का संकेत है। इस जागरूकता कार्यक्रम में डाक्टरों ने बताया कि रोगी को नियमित फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

उधर किश्तवाड़ में पं. जवाहर लाल नेहरू की 123वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त अभियान के तहत मनाई गई। इस अवसर पर सभी नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह परिहार ने नेहरू जी को शांति के राजदूत, एक महान दूरदर्शी राजनेता करार दिया। कहा कि उन्होंने देश के विकास में और स्वतंत्रता के लिए अच्छी तरह से भूमिका अदा की है।
इस अवसर पर किश्तवाड़ के ब्लाक प्रधान हाजी गुलाम हसन मीर, पाडर ब्लाक प्रधान नेक राम मनहास, शेख नासिर हुसैन, इशर चंद, महिला कांग्रेस की प्रधान पार्वती देवी, सचिव उर्मिला देवी, प्रकाश राम शर्मा, बृज लाल, तौसीफ इकबाल, अनिल कुमार, मोहमद हुसैन, एनएसयूआई के जिला प्रधान यासिर रशीद लोन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें