रामनगर। रामनगर-बसंतगढ मार्ग पर मंगलवार को एक युवक की चलती गाड़ी की छत से गिरकर मौत हो गई। केला निवासी पलविंदर सिंह (26) की बकरियां डुडु में थीं। उसी को लाने के लिए वह घर से निकला। मंगलवार के दिन करीब दो बजे वह रामनगर से डुडु की ओर रवाना हुआ। वह बस की छत पर बैठ गया। इसी बीच सह चालक सवारियों से किराया वसूल रहा था कि अचानक विली नाला के पास पलविंदर ने चलती बस की छत से गिर गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना से बस में अफरा-तफरी मच गई। बस ड्राइवर ने उसे उठा कर बसंतगढ़ के पीएचसी में ले गया यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।