फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रकों से 60 मवेशी करवाए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। मवेशी तस्करी के एक बडे़ प्रयास को विफल करते हुए चिनैनी पुलिस ने चार ट्रकों को जब्त कर 60 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चिनैनी के जीरो मोड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान घाटी की ओर से जा रहे ट्रक जेके 14 सी- 3247, जेके 14ए 6581, जेके14 बी 1098 और जेके 14जी 5690 को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके अंदर अवैध रूप से घाटी की तरफ ले जाए जा रहे 60 मवेशी पाए गए। पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए सभी ट्रकों को सील कर 60 मवेशियों को मुक्त करवाया है।
वहीं, तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करों की पहचान आकिब खान निवासी खैरी (उधमपुर), मोहम्मद साबर निवासी बग्गर (डोडा), मोहम्मद लतीफ निवासी पीडाह (रामबन) और अरशद निवासी भारत नगर, जखैनी (उधमपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें