फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पबजी गेम के शौकीन बेटे ने उडाए परिवार के दो लाख रूपए

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर के रैंबल निवासी एक युवक ने पबजी गेम के शौक को पूरा करने के लिए परिवार के दो लाख रुपये उड़ा दिए। यह रुपये पिता ने घर निर्माण के लिए बेटे के खाते में जमा करवाए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले पिता ने बेटे के बैंक अकाउंट में दो लाख रुपये जमा करवाए थे, ताकि घर के निर्माण कार्य में मदद हो सके। लेकिन बेटे ने पबजी गेम में दो लाख रुपये उड़ा दिए। इसकी जानकारी पिता को तब मिली जब उन्होंने बेटे को बैंक से दो लाख रुपये निकालने को भेजा, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। हर जगह तलाश करने के बाद परेशान पिता ने रैंबल पुलिस चौकी में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए एसएचओ ने तहकीकात शुरू की। छानबीन में पता चला कि उक्त युवक दिल्ली में है। पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर युवक से बात की और घर लौटने के लिए समझाया। पुलिस ने युवक के बैंक अकांउट को भी खंगाला, जिससे जानकारी मिली कि युवक ने दो लाख रुपये बैंक से निकाले हैं और पबजी गेम में उड़ा दिए हैं। बाद में घर लौटे युवक ने परिजनों से माफी मांगी और दोबारा कभी पबजी गेम खेलने तौबा की। वहीं, पिता ने कहा कि बेटे से गलती हुई है। वे अपील करते हैं कि मोबाइल पर गेम खेलने वाले बच्चों का अभिभावक खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें