फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन यात्री जख्मी

Sun, 28 Feb 2016 01:17 AM IST
रामबन/कटड़ा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में शनिवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित छह यात्री जख्मी हो गई। दो को गंभीर हालत में जीएमसी भेजा गया।
विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू थाना क्षेत्र के अंतर्गत मगरकोट इलाके में शनिवार की सुबह एक स्कार्पियो सड़क से खाई की तरफ लुढ़क गया।

 इस हादसे में गाड़ी में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। उन्हें पीएचसी में इलाज करवा कर भेज दिया गया।

श्रीनगर के बीमना इलाके के रहने वाले सरताज उल रहमान, उसकी पत्नी जकीरा बेगम, दो वर्षीय बेटा आबिद और एक अन्य रिश्तेदार बिलाल अहमद अपने स्कार्पियो से जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे।

जब मगरकोट पहुंचे तो गाड़ी बेकाबू होकर सड़क से खाई की तरफ लुढ़क गई। गनीमत रही कि गाड़ी दो पेड़ों के बीच जाकर अटक गया, जिससे चारो को हलकी चोटें आईं।

यदि गाड़ी खाई में गई होती तो किसी का बचना मुश्किल था। हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस वालों ने मिलकर सावधानी से चारों को बाहर निकाल कर पीएचई रामसू पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देकर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटड़ा से नौ किलोमीटर दूर जम्मू कटड़ा रोड पर मुरी चेक पोस्ट के पास एक मारुति कार और टिप्पर की टक्कर में दो यात्री घायल हो गए।

घायलों को कटड़ा चिकित्सा केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। घायल रियासी के प्रशोत्तम कुमार और अजीत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें