फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीओ के लिए 58 महिलाएं चयनित

Tue, 10 Jan 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
एसपीओ चयन प्रक्रिय में भाग लेती युवती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला प्रशासन व जिला पुलिस की ओर से पुलिस लाईन में एसपीओ की भर्ती के पहले दिन महिलाओं ने बड़ी संख्या में एसपीओ की भर्ती में भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान 58 महिलाओं का चयन एसपीओ के लिए किया गया। भर्ती प्रक्रिया में 91 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही जिला पुलिस लाईन में महिलाओं का एकत्रित होना शुरू हो गया। दस्तावेज के साथ आई महिलाएं एसपीओ की भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार कर रही थी। अधिकारियों का आदेश होते ही महिला एसपीओ भर्ती की शुरूआत कर दी गई। भर्ती में पहुंची महिलाओं के सबसे पहले पुलिस अधिकारियों द्वारा दस्तावेज की जांच की गई। जिसके बाद महिलाओं की लंबाई नापी गई।

दूसरे क्रम में एक बार फिर से दस्तावेज की जांच करने के बाद दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने अव्वल आने के लिए जीतोड़ मेहनत की। महिला एसपीओ की भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए जिला प्लानिंग अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि महिला एसपीओ की भर्ती के लिए कुल 318 महिलाओं ने आवेदन जमा करवाए थे। लेकिन भर्ती में केवल 91 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


लंबाई नापने के दौरान 27 महिलाओं का चयन नहीं हो पाया। जबकि 6 महिलाएं दौड़ प्रक्रिया से बाहर हो गई। उन्होंने कहा कि महिला एसपीओ की भर्ती के दौरान जितनी महिलाओं ने आवेदन भरा था।  उतनी महिलाएं भर्ती में नहीं पहुंच पाई, लेकिन फिर भी 58 महिलाओं का चयन महिला एसपीओ की भर्ती के लिए किया गया है। मंगलवार को युवक एसपीओ की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें