फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध से बचाएगा 1930 हेल्प लाइन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में साइबर क्राइम से निपटने व लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर बैनर के जरिए नंबर लगाया है। पुलिस ने इसको नेशनल साइबर क्राइम रिर्पोटिंग हेल्पलाइन नंबर नाम दिया है। यह नंबर 1930 है और जब भी लोग इस पर शिकायत दर्ज करवाएंगे, पुलिस हरकत में आकर काम करेगी। देश के विभिन्न हिस्सों की तरह उधमपुर में भी आए दिन साइबर क्राइम के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

साइबर क्राइम को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसको लेकर अब शिक्षण संस्थानों में भी विशेष तौर पर जागरूकता अभियान छेड़े जा रहे हैं। छात्र व छात्राओं को साइबर क्राइम की विस्तार से जानकारी दी जा रही है और अभिभावकों को भी जागरूक करने को कहा जा रहा है। वहीं अब पुलिस ने इसको लेकर 1930 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। किसी भी मोबाइल फोन से इस नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। पुलिस की टीम तुरंत लोगों की मदद करेगी। जिला उधमपुर में करीब एक वर्ष से लगातार साइबर क्राइम के मामले सामने आ रहे हैं। कई लोगों के बैंक अकाउंट से हजारों रुपये गायब हो गए हैं। किसी ने मोबाइल सिम की वेरीफिकेशन करने की बात कह कर ओटीपी मांगी और जानकारी के अभाव में जब उपभोक्ता ने ओटीपी दी तो कुछ ही मिनटों में उसके एकाउंट से हजारों रुपये गायब हो गए। ऐसे हालात में उपभोक्ता को समझ नहीं आता है कि इसकी शिकायत कहां करें। इसके लिए पहले उसको पुलिस स्टेशन जाना पड़ता है और फिर पुलिस स्टेशन से उसको एसएसपी कार्यालय में मौजूद साइबर टीम के पास भेजा जाता है। साइबर टीम ने कई लोगों के पैसे वापस लाने में भी कामयाबी हासिल की है। लेकिन तुरंत सहायता न मिलने के कारण बहुत देरी हो जाती है और इससे नुकसान भी ज्यादा होता है। इसी को लेकर अब पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। साइबर फ्राड का शिकार होने पर लोग किसी भी स्थान से और किसी भी नंबर से इस नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उसको तुरंत मदद मिलेगी और उसके पैसे को भी सुरक्षित वापस लाने के लिए काम किया जाएगा। उधमपुर शहर में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नंबर को बैनर के जरिए लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें