उधमपुर में वार्ड नंबर एक की पार्षद तारकोल डालने का कार्य कराती हुई। संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। वार्ड नंबर एक के सुभाष नगर और भारत नगर क्षेत्र में सोमवार को पार्षद प्रीति खजूरिया की तरफ से 14 लाख की लागत से तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाया गया। प्रीति खजुरिया ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से सड़कों को समतल बनाने का काम जोरों से चल रहा था। जिसके पुरा होने पर अब तारकोल बिछाने का काम शुरू किया गया है। पार्षद ने कहा कि वार्ड के भीतर यह दो क्षेत्र रह गए थे जहां ब्लैक टॉपिंग होनी थी। इसके कारण बरसात के दिनों में भारत नगर की सड़क की खराब हालत हो जाती थी और कीचड़ की वजह से पैदल आवाजाही में भी काफी ज्यादा दिक्कत आती थी, लेकिन अब तारकोल का काम पुरा होने पर क्षेत्रवासियों को इन सब समस्याओं से राहत मिलेगी।