उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में वीरवार को कुल 1499 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। बीते कुछ दिनों के मुकाबले वीरवार को अधिक संख्या में लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचे हैं।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों के दौरान कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों की संख्या में कमी देखी जा रही थी। जहां पहले रोजाना दो से तीन हजार से अधिक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए केद्रों पर आ रहे थे वहीं अब संख्या में काफी कमी आई है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है। वीरवार को पिछले दिनों के मुकाबले इनकी संख्या में इजाफा नजर आया।
जहां जिला के विभिन्न वैक्सीन केंद्रों पर वीरवार शाम तक कुल 1499 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई, इनमें 1490 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। जबकि नौ ने दूसरी खुराक ली है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला अस्पताल सहित जिले के विभिन्न वैक्सीन केंद्रो पर वीरवार को कुल 12 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और दूसरी डोज लेने वालों का आंकड़ा शून्य रहा है। 179 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और चारा ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 909 लोगों ने पहली और 03 ने दूसरी डोज लगवाई है। 390 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 02 ने दूसरी डोज लगवाई है।