फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद दोपहर 12 से शाम को 5 बजे तक खुलीं स्टेशनरी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना कर्फ्यू के बीच 15 दिन बाद देविकानगरी में स्टेशनरी की दुकानें वीरवार को दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक खोली गईं, जिससे छात्र वर्ग सहित दुकानदारों को काफी राहत मिली है। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्टेशनरी की खरीदारी की।
विज्ञापन

वीरवार को जिले सहित देविकानगरी में दवा, डेयरी व फल-सब्जी की दुकानें तय समय के अनुसार खोलीं गईं। लेकिन विद्यार्थी वर्ग की समस्याओं को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने विशेष छूट देते हुए स्टेशनरी की दुकानों को वीरवार को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी है। क्योंकि बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन जारी थी, लेकिन स्टेशनरी नहीं मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इससे बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही थीं। जिला मजिस्ट्रेट ने छात्र वर्ग की समस्या को समझते हुए वीरवार दोपहर को 12 से लेकर शाम को 5 बजे स्टेशनरी की दुकानें खुलवाकर राहत प्रदान की है। उम्मीद है वह जल्द ही अन्य जरूरी चीजों की दुकानों को भी रोस्टर वाइज खुलवाएंगी। करीब 15 दिन बाद दुकानें खोलने की अनुमति मिलने पर संबंधित दुकानदार भी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना कर्फ्यू के चलते सभी दुकानों को बंद रखा जा रहा है। केवल दवा, डेयरी और फल-सब्जी की दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी जा रही है। बुधवार को किराना दुकानें खोली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें