फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रोज छह घंटे किया अध्ययन, 96.2 प्रतिशत के साथ आकृति आई सेकेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर की आकृति वर्मा ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल में दूसरा स्थान हासिल करते हुए माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकृति ने बताया कि वह स्कूल के बाद रोजाना छह घंटे अध्ययन करती थी। जो भी पढ़ाया जाता था उसे नियमित दोहराती और अच्छे से याद करती थी।
विज्ञापन

आकृति ने 10वीं के बाद मेडिकल स्ट्रीम ली थी लेकिन अब आर्ट्स विषय में पढ़ने का निर्णय लिया है। उनका सपना प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाकर देशसेवा करना है।

होनहार की उपलब्धि से स्कूल में खुशी की लहर है और शिक्षकों ने गर्व जताया है। आकृति के पिता राज कुमार दुकानदार हैं जबकि उनकी मां नीलम कुमारी गृहिणी हैं। परिवार में छोटा भाई भी है।
विज्ञापन


अनुशासन और निरंतर प्रयास से मिलेगी मंजिल
शिक्षकों का कहना है कि आकृति शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही है और उसके पहले भी अच्छे अंक आए हैं। आकृति ने बताया कि सफलता में शिक्षकों के साथ माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिन्होंने समय-समय पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य छात्रों को प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें