फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आगाज, 36 केंद्रों पर 3480 परीक्षार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस और शिक्षा विभाग ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए, उड़न दस्तों ने कई जगहों पर की जांच
विज्ञापन

उधमपुर। प्रांत के अन्य हिस्सों की तरह जिले में सोमवार को कक्षा 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का आगाज अंग्रेजी विषय के साथ हुआ। प्रशासन और शिक्षा बोर्ड द्वारा किए गए पुख्ता इंतजाम के बीच जिलेभर के 36 केंद्रों पर 3480 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विभागीय जानकारी के अनुसार उधमपुर क्षेत्र के 22 परीक्षा केंद्रों में 2481, रामनगर के 8 केंद्रों पर 606 और मजालता के 6 परीक्षा केंद्रों पर 393 विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि आगामी परीक्षाओं के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था बनी रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर उड़न दस्तों द्वारा भी निरंतर निगरानी रखी गई, जिससे पहले दिन की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई।
विज्ञापन

सिलेबस में छूट से मिली राहत

इस बार बोर्ड द्वारा सिलेबस में 15 प्रतिशत यानी प्रश्नपत्र में 12 अंकों की छूट दी गई है। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने पेपर को संतोषजनक बताया और इस छूट को अच्छे अंक लाने का बड़ा अवसर माना।
विज्ञापन

छात्राओं की प्रतिक्रिया
छात्रा वर्षा शर्मा ने बताया कि 12 अंकों की छूट से काफी राहत मिली है और बेहतर स्कोर की उम्मीद है। वहीं, कशिश ने कहा कि सभी प्रश्न स्कूल में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से ही थे और कोई कठिन सवाल नहीं पूछा गया। सिमरन के अनुसार, शुरुआत में थोड़ी घबराहट थी, लेकिन प्रश्नपत्र देखने के बाद आत्मविश्वास बढ़ गया। उपेक्षा दुबे ने बताया कि अधिकांश प्रश्न परिचित थे और सिलेबस की छूट से ग्रामर में हुई गलतियों की भरपाई हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें