फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu-Kashmir: दहशतगर्दों के घुसपैठ के मंसूबे नाकाम, सेना ने ढेर किए दो आतंकी; भारी मात्रा में हथियार बरामद

Mon, 09 Sep 2024 07:35 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भारतीय सेना ने घुसपैठ विरोधी अभियान के दौरान दो आतंकियों को ढेर कर दिया। साथ ही बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है। जानकारी है कि ऑपरेशन अभी जारी है।
 
विज्ञापन
दो आतंकी ढेर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना को खुफिया एजेंसियों और जम्मू कश्मीर पुलिस से संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में इनपुट मिले। इसके बाद सेना ने आठ सितंबर की मध्यरात्रि को लाम और नौशेरा के सामान्य क्षेत्र में एक घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया। इस दौरान सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। साथ ही बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है। व्हाइट नाइट कोर के मुताबिक, ऑपरेशन अभी जारी है।

विज्ञापन






विज्ञापन

इससे पहले पांच सितंबर को पुलवामा पुलिस ने आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम किया था। आतंकी मददगार को गिरफ्तार कर एक ग्रेनेड बरामद किया था। पुलिस के अनुसार गुरुवार को पुलवामा के करीमाबाद में क्रॉसिंग पर नाका लगाकर जांच की जा रही थी। इस दौरान अरसलान अहमद शेख निवासी करीमाबाद के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमले की फिराक में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें