रियासती सरकार ने दो आईएएस तथा 12 केएएस अफसरों के तबादले और तैनाती आदेश किए हैं। जीएडी की ओर से जारी आदेश के अनुसार फ्लोरीकल्चर विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी और आईएएस रवींद्र कुमार को कठुआ का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी रहे मोहम्मद एजाज को एडीसी श्रीनगर के पद पर भेजा गया है।
प्रतीक्षारत केएएस अफसर डा. रविशंकर शर्मा को कृषि उत्पादन विभाग में अतिरिक्त सचिव, पूर्व मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात अतिरिक्त सचिव मसरत उल इस्लाम को सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव, एडीसी श्रीनगर काजी सरवर को डिप्टी कमिश्नर कामर्शियल टैक्स (विजिलेंस एंड इंस्पेक्शन) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रतीक्षारत रामसेवक को पशुपालन विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। डिप्टी एक्साइज कमिश्नर (डिस्टेलरी) नसीम जावेद चौधरी को हास्पिटलिटी एंड प्रोटोकाल विभाग जम्मू में संयुक्त निदेशक के पद पर भेजा गया है। अब तक इस पद पर रहीं इंदु कनवाल चिब को प्रतीक्षारत रखा गया है। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक नागेंद्र सिंह जम्वाल को डिप्टी एक्साइज कमिश्नर (डिस्टेलरी) बनाया गया है।
उनकी जगह डिप्टी कमिश्नर कामर्शियल टैक्स (रिकवरी) तिलक राज शर्मा को भेजा गया है। प्रतीक्षारत कांता देवी को तिलक राज की जगह भेजा गया है। आदेश के अनुसार जेडीए के लैंड मैनेजमेंट डायरेक्टर डा. गुरविंदर जीत सिंह को एडीसी पुंछ बनाया गया है। इनकी जगह प्रतीक्षारत सूरज प्रकाश रुकवाल को तैनाती दी गई है।
प्रतीक्षारत मोहम्मद फारूक डार को स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन कश्मीर के एडिशनल मिशन डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के एडिशनल सेक्रेटरी कृष्ण लाल को डिप्टी लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) बनाया गया है।