पुलवामा में श्रदांजलि देते सीआरपीएफ कर्मी
- फोटो : बासित जरगर
पुलवामा हमले की तीसरी बरसी पर लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ कैंप में सभी चालीस शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जवानों और अधिकारियों और अन्य ने बहादुर जांबाजों को याद किया। सभी ने घाटी से आतंकवाद खत्म करने का भी संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि देश इन वीर जवानों की शहादत को कभी भुला नहीं सकता। सोमवार को हुए समारोह में एडीजी दलजीत सिंह चौधरी समेत अधिकारी हुए। इसके अलावा घटना स्थल पर भी अफसरों ने शहीदों को नमन किया।
सीआरपीएफ काफिले में शामिल थे 2500 जवान
14 फरवरी 2019 को 78 वाहनों के सीआरपीएफ के काफिले में शामिल पांचवें नंबर की बस को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने अपनी विस्फोटक से भरी एसयूवी से टक्कर मार कर उड़ा दिया था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस काफिले में 2500 जवान शामिल थे।
पुलवामा में श्रदांजलि देते सीआरपीएफ कर्मी
- फोटो : बासित जरगर
बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर लिया था बदला
पुलवामा हमले के तुरंत बाद, भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले कर आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया था।
LG Manoj Sinha with DGP Dilbag Singh
- फोटो : निखिल मेहता
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी, कहा- घाटी से आतंकवाद होगा खत्म
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने घाटी से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की बात कही। सिन्हा ने संदेश में कहा कि देश सीआरपीएफ के बहादुर जवानों और उनके परिवारों का हमेशा आभारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर प्रशासन आतंकवाद की समस्या को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।