फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वीं टॉपर की दो टूक: ट्रोल्स के निशाने पर आईं अरूसा ने दिया करारा जवाब-अच्छा मुस्लिम साबित होने के लिए हिजाब पहनने की जरूरत नहीं

Sun, 13 Feb 2022 09:01 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जम्मू

सार

अरूसा श्रीनगर में रहती हैं। अरूसा ने विज्ञान वर्ग में 12वीं में टॉप किया था। अरूसा ने कहा कि उन्हें अल्लाह में विश्वास है। वे इस्लाम का पालन करती हैं लेकिन अच्छा मुस्लिम साबित होने के लिए हिजाब पहनना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
12वीं की टॉपर अरूसा परवेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुआ हिजाब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हिजाब नहीं पहनने के कारण ट्रोल्स ने जम्मू-कश्मीर की 12वीं की टॉपर अरूसा परवेज को निशाने पर लिया है। हालांकि अरूसा ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा है कि खुद को अच्छा मुसलमान साबित करने के लिए उन्हें हिजाब पहनने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


अरूसा श्रीनगर में रहती हैं। अरूसा ने विज्ञान वर्ग में 12वीं में टॉप किया था। अरूसा ने कहा कि उन्हें अल्लाह में विश्वास है। वे इस्लाम का पालन करती हैं लेकिन अच्छा मुस्लिम साबित होने के लिए हिजाब पहनना जरूरी नहीं है।

विज्ञापन

जान से मारने की दी जा रही धमकी

एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें अरूसा बिना हिजाब के बैठी हैं, जिसके बाद हिजाब नहीं पहनने के कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा था। यहां तक कि कई ट्रोल्स ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दे डाली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें