फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: मेंढरी नदी में नहाते हुए तीन बच्चे डूबे, एक को बचाया, दो बच्चियों के शव बरामद

Sun, 10 Jul 2022 12:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर

सार

मेंढर कस्बे के बाहर डक्की पुल के पास मेंढरी नदी में नहाते हुए दो बच्चियां और एक बच्चा पानी डूब गया। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों और बचाव दल ने एक बच्चे को बचा लिया। लेकिन बच्चियों का कुछ पता नहीं चला। रविवार को छजला पुल के पास से दोनों बच्चियों के शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के मेंढर उप जिला मुख्यालय के बाहर मेंढरी नदी में शनिवार देर शाम नहाते हुए दो बच्चियां और एक बच्चा पानी डूब गया। जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोगों एवं बचाव दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया, जबकि बच्चियों का कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार को छजला पुल के पास से दोनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए।

विज्ञापन


उपजिला प्रशासन, पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने बच्चियों की तलाशी में नदी के काफी बड़े भाग में बचाव अभियान शुरू किया था। देर शाम तक बच्चियों का कुछ पता नहीं चल पाया था।

शनिवार देर शाम करीब सवा छह बजे मेंढर कस्बे के बाहर डक्की पुल के पास मेंढरी नदी में कस्बा निवासी सरफराज अहमद फोजी का 9 वर्षीय बेटा अजहर, 8 वर्षीय बेटी गीबा और लियाकत की 8 वर्षीय पुत्री आलिया नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान तीनों बच्चे नदी में डूब गए। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों और बचाव दल ने अजहर को बचा लिया। परंतु बच्चियों का कुछ पता नहीं चल सका था। उधर बच्चों के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन, रिश्तेदार और सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


वहीं आनन-फानन में पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और स्थानीय तैराकों ने बच्चियों के लिए नदी में बचाव एवं तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस अवसर पर नदी से सुरक्षित बचाए गए बच्चे का मौके पर ही ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. परवेज अहमद खान ने उपचार की और बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। वहीं, अन्य दो बच्चियों को खोजने के लिए देर रात को नदी का जल धारा बदलने के प्रशासन ने दो जेसीबी लगाई। रविवार को दोनों बच्चियों के शव छजला पुल के पास से मिले हैं। दोनों बच्चियों के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें