फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: नए उपराज्यपाल रोडमैप का आज करेंगे खुलासा, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे 120 लोग

Fri, 07 Aug 2020 01:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 नए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा कार्यभार संभालने के बाद अपने एजेंडे और रोडमैप का खुलासा करेंगे। इसके लिए उन्होंने शुक्रवार को सभी प्रशासनिक सचिवों की बैठक बुलाई है। बैठक सचिवालय में शाम सवा तीन बजे होगी। 

विज्ञापन


जीएडी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी प्रशासनिक सचिव तय समय पर उपस्थित हों। माना जा रहा है कि बैठक में वे अपना विजन सबके सामने रखेंगे। प्रशासन किस प्रकार चलाना है तथा क्या प्राथमिकताएं होंगी, इसकी रूपरेखा वे अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।

वहीं, सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लिए 120 लोगों को निमंत्रण दिया गया है। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही प्रशासनिक, पुलिस तथा सेना के अधिकारी शामिल हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जम्मू से किसी भी व्यक्ति को न्योता नहीं मिला है। माना जा रहा है कि कोरोना संकट की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए कम लोगों को ही बुलाया गया है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली, तो मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदारों में सिन्हा का नाम सबसे ऊपर था। हालांकि, बाद में योगी आदित्यनाथ को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें