फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: अप्रैल से शुरू होगी चापर की बुकिंग

Sun, 06 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू

सार

  • पंजीकरण में द‌िख रहा भक्तों का उत्साह
  • फिटनेस स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाना अनिवार्य
विज्ञापन
बाबा बर्फानी (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2016 के लिए अप्रैल के पहले हफ्ते से हेलीकाप्टर टिकट की आनलाइन बुकिंग शुरू करने की तैयारी की जा रही है।सूत्रों के अनुसार इस बार नीलग्राथ और पहलगाम हवाई रूट की टिकट पर यात्रियों को 12 फीसदी टैक्स देना पड़ेगा।
विज्ञापन


लेकिन टैक्स के बावजूद उनकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं बढ़ेगा। त्रियों की हेलीकाप्टर टिकट को यात्रा पंजीकरण माना जाएगा। लेकिन टिकट के लिए फिटनेस स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाना अनिवार्य होगा।

सूत्रों के अनुसार श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पिछले साल प्रति यात्री का नीलग्राथ-पंजतरणी और पहलगाम-पंजतरणी सेक्टर से एक तरफ 1950 और 4190 रुपये किराया निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन


जिसे इस साल बढ़ाकर 2000 और 4300 करना प्रस्तावित है। छले साल कुल यात्रा में करीब दस फीसदी यात्री चापर सेवा से पवित्र बाबा बर्फानी की गुफा तक पहुंचे थे। वर्ष 2015 में यह सुविधा मार्च में ही शुरू कर दी गई थी।

यात्रा के लिए देशभर की विभिन्न बैंक शाखाओं में अब तक दस हजार से अधिक यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। हेलीकाप्टर सेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अलग से एडवांस पंजीकरण करवाने की जरूरत नहीं होगी। पर सेवा में यात्रियों को नीलग्राथ-पंजतरणी-नीलग्राथ सेक्टर और पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम सेक्टर में हेलीकाप्टर सेवा दी जाती है। ऑनलाइट टिकट बुकिंग सुविधा संबंधित कंपनियों की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें