फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में खुला दुनिया का सबसे ऊंचा सिनेमा थिएटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। हिमालय के उच्च पर्वतीय प्रदेश लद्दाख में पहला सिनेमा थिएटर खुल गया है। खास बात है कि यह सिनेमा थिएटर समुद्र तल से 11,562 फुट की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है। इसे दुनिया का सबसे ऊंचा सिनेमा थिएटर बताया जा रहा है। लद्दाख के पहले सिनेमा थिएटर में चंगपा खानाबदोश समुदाय पर बनी प्रसिद्ध सेकूल फिल्म प्रदर्शित की गई। अब इस थिएटर में सेना और सीआईएसएफ के जवानों के लिए हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बेल बॉटम प्रदर्शित की जाएगी। स्क्रीन और प्रोजेक्टर के साथ यह थिएटर लद्दाख वासियों के लिए कौतुहल का विषय बन गया है।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि लद्दाख में फिल्म की शूटिंग करने का अवसर मिला था, लेकिन विशेष जलवायु वाले ऐसे प्रदेश में थिएटर खुलना एक कलाकार के लिए भी उत्साहजनक बात है। त्रिपाठी ने कहा कि यह एक खूबसूरत प्रयास है, जिसका स्थानीय प्रतिभाओं को भी लाभ होगा। थिएटर स्थापित करने वाली कंपनी के सीईओ ने कहा कि यह दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थापित सिनेमा थिएटर है। सरकार के सहयोग से लद्दाख वासियाें को बड़ी स्क्रीन पर मनोरंजन की सुविधा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें