फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से सड़क किनारे जंक खा रहा ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के कोटी ढुंडसिर के ग्रामीणों को आए दिन विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझना पड़ रहा है। चार माह पूर्व गांव में पहुंचाया गया ट्रांसफार्मर भी सड़क किनारे जंक खा रहा है, लेकिन विभाग सुध नहीं ले रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर न लगाए जाने पर विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विद्युत समस्या से जूझ रहे कोटी ढुंडसिर गांव में जब विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर पहुंचाया गया तो ग्रामीणों में बिजली की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी, लेकिन विभाग ने ट्रांसफार्मर को सड़क किनारे छोड़ कर दोबारा उसकी सुध तक नहीं ली। तब से चार माह बीत जाने के बाद भी गांव के लिए ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह नेगी, विनोद लाल, प्यारी देवी, संगीता बिष्ट, सूरत सिंह नेगी, मोर सिंह कंडारी आदि ने बताया कि विद्युतीकरण के समय विभाग की ओर से गांव से करीब दो किमी दूर ट्रांसफार्मर लगाया गया था। जोकि कुछ ही महीनों बाद फूंक गया। विभाग की ओर से इसकी जगह पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया। तब से ग्रामीणों को आए दिन लो वोल्टेज एवं अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर न लगाए जाने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी ओर विभाग के अवर अभियंता शिवराज सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाने का काम ठेकेदार को देखा है। इस संबंध में शीघ्र ठेकेदार से संपर्क कर ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें